भाजपा कार्यकर्ता के सतत प्रयास से हम प्रदेश में पुनः कमल खिलाएंगे : कौशिक

Estimated read time 1 min read
*लोक सभा क्षेत्र प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने किया कार्यकताओं को संबोधित*
रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व रायपुर लोक सभा क्षेत्र प्रभारी धरमलाल कौशिक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा की आयोजित समन्वय समिति एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास से हम प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे एवं प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले आना वाला समय भाजपा को होगा और प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से 2023 के विधानसभा के लिए जुट जाएं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दोपहर 03 बजे पाटीदार भवन में अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्यव बैठक भी लिया।
*प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्शन मास्टर बन गए है : कौशिक*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शाम 04 बजे मधुपिलै स्कूल पंडरीतराई में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक परिवार की खुद करने के लिए प्रदेश की जनता की अनदेखा कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के अन्य राज्यों में जब-जब भी चुनाव होता है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए कलेक्शन मास्टर बन कर गांधी परिवार की खुश करते है ताकि उनका नंबर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ा यात्रा कर रही है इससे पहले वे अपने कार्यकर्ताओं एवं मंत्रियों को जोड़े। प्रदेश में हर तरफ आंतक का महौल है, भय, आंतक और भ्रष्टाचार प्रदेश सरकार की उपलब्धियां है।
*केन्द्रीय योजना का लाभ सभी को मिले: कौशिक*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजना चला कर जनता को आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरत मंदों को आवास, जल जीवन मिशन के तहत हर गांव के हर घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरण कर रही है। किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों के स्वास्थ्य के लिए 5 लाख रुपए तक ईलाज की सुविधा भी प्रधान कर रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने नही दे रही है। लोगों को आवास से वंचित करने के बाद अब जब लोगों के घरों में नल भी नहीं पहुंच पाया है।
इस इ स दौरान बैठक में महासमुंद सांसद श्री चुनीलाल साहू, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बघेल, पूर्व विधायक महासमुंद पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक उत्तर रायपुर श्रीचन्द सुन्दरानी, श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर ज़िलाध्यक्ष जयन्ती भाई पटेल, भाजपा पदाधिकारी गण, पूर्व विधायकगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours