बड़ी खबर : करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, गनर भी घायल…

Estimated read time 1 min read

Today36garh

जयपुर (एजेन्सी) :

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी को अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घर मे घुसे बदमाशों ने सुखदेव पर अंधाधुंध फायरिंग कसर दी। बीच बचाव करने आये गनर को भी गोली मार दी। घटना में करनी सेना के अध्यक्ष की मौत हो गई। वहीं, गनर और एक हमलावर की घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि श्याम नगर इलाके में करनी सेना के अध्यक्ष का घर है। आज दोपहर जब वो घर पर थे, इस दौरान कुछ बदमाश पहुंचे और दनादन फायरिंग कर दी। हमला होता देख सुखदेव के गनर ने जवाबी फायरिंग की। बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। इस हमले में सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में घायल गनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक बदमाश के भी घायल होने की सूचना है। गोलियां सुखवीर सिंह गोगामेड़ी के सिर और सीने में मारी गई हैं। इससे काफी खून बह गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फिलहाल, इस घटना की जानकारी से जयपुर में हड़कंप मच गया है। करनी सेना के अध्यक्ष के घर उनके समर्थकों का आना जाना जारी है। राजस्थान पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल, इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

गोगामेड़ी के संगठन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सुखदेव सिंह के समर्थकों का कहना है उनको काफी समय से धमकियां मिल रही थी। लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours