अलग-अलग घटना में दो व्यक्ति को ठोकर मारकर भागने वाले अज्ञात खूनी वाहनों का पुलिस तलाश तेज की – विनोद कुमार साहू थाना प्रभारी केशकाल

Estimated read time 1 min read

केशकाल – केशकाल नगर में अभी हाल में दो अलग-अगल घटना में ठोकर मारकर मृत्यु कर भागने वाले अज्ञात खूनी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस थाना केशकाल में विभिन्न घटना में अपराध कायम करते हुए पुलीस द्वारा अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ जाँच तेज कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए विनोद कुमार साहू थाना प्रभारी केशकाल ने अपने जानकारी में बताया कि दो अलग -अलग घटना में ठोकर मारकर जिसके जान लेने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस तेज कर दिया गया है। ठोकर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन एवं चालक को जल्दी से जल्दी पुलिस गिरफ्त में आने की जानकारी दी। सबसे पहले घटना केशकाल घाटी में

दिनांक 14/11/2022 को कांकेर तरफ से बाईक सवार होकर केशकाल तरफ आ रही पुलिस जवान रामकुमार नेताम पिता संतुराम नेताम को दिनांक 14/11/2022 को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने पर दर्दनाक मृत्यु हआ है। व मृतक पुलिस वाला जिला कोण्डागांव अन्तर्गत पुलिस थाना फरसगांव में सहायक आरक्षक पद पर पदस्थ रहे जो पुलिस थाना धनोरा के ग्राम आचला पारा निवासी रहे इनको ठोकर मारकर भगने वाला अज्ञात वाहन का समाचार लिखे जाने तक कोई सुराख नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 304(a) अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम करते हुए जाँच विवेचना किया जा रहा है।

दुसरी घटना में दिनांक 16/11/2022 रात्रि करीब 10:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बामी तलाब के निकट जगदलपुर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ठोकर मारकर भागा है। जिसमें केशकाल सुभाष चैक निवासी गुलाम मोहम्मद उम्र 22 वर्ष जाति मुसलमान की गम्भीर अवस्था में केशकाल अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मृत्यु हुआ इस मामले में केशकाल थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/22 धारा 179, 304 आपीसी कायम करते हुए पुलिस द्वारा जाँच विवेचना तेज किया गया नगरवासी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुलाम मोहम्मद ग्राम निवासी सुभाष चैक केशकाल अपने पारा में शादी समारोह में सामाजिक भोजन करके रात्रि करीब 10 बजे अपने दोस्त के साथ पैदल चलकर केशकाल बस स्टैण्ड से मुड़कर बोरगांव जाकर वापस घर आते समय अज्ञात बोलेरो वाहन के ठोकर मारने के कारण मृत्यु हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाम मोहम्मद को ठोकर मारने वाली सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो वाहन बस स्टैण्ड के पास सड़क किनारे खड़ी करीब 3 मोटर सायकल वाहन को ठोकर भी मारकर भागने के साथ केशकाल घाटी में भी किसी अन्य वाहन को ठोकर मारते हुए दादरगढ़ से चिपरेल रोड में जाकर ग्राम सालेभाट में भी किसी ग्रामीणा को ठोकर मारकर रात में फरार होने की जानकारी मिली है। यह जानकारी विनोद कुमार साहू थाना प्रभारी केशकाल ने मिडिया को जानकारी दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त मामले में घटना करके भागने वाले दोनों अज्ञात वाहनों के मामले में पुलिस की जाँच तेज कर दी। किन्तु केशकाल निवासी गुलाम मोहम्मद मामले में नगर के इस्लामी समाज के लोगो में पुलिस के कार्यवाही के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जो नगर में तरह तरह का चर्चा का विषय बना हुआ है I

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours