मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ अभियान चलाने वाले शिक्षक शंकर निराला ने किया पौध-रोपण

Estimated read time 1 min read

पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे रोपे

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सिवनी में “पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ” अभियान चलाने वाले शिक्षक श्री शंकर निराला तथा उनके साथियों ने पौध-रोपण किया। सिवनी से आई सुश्री नंदिनी उईके, सुमन, गीतेश्वरी, ऋचा और सीमा ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ डॉ. सौरभ जैन ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। श्री अक्षत जैन और श्री विनय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री विक्रांत सिंह ने अपने पुत्र श्री पृथ्वीराज सिंह के प्रथम जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालक पृथ्वीराज को दुलार करते हुए परिवार को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी। पौध-रोपण में श्री सचिन साहनी, सुश्री पूजा साहनी एवं श्री जितेन्द्र वर्मा साथ थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours