ओरछा कन्या आश्रम व एकलव्य विद्यालय से लापता 4 छात्राएं चेन्नई में मिली

Estimated read time 1 min read

नारायणपुर।  जिले के अबुझमाड़ ओरछा में संचालित आदर्श कन्या आश्रम शाला में कक्षा आठवी में अध्ययनरत छात्राएं ज्योति, मुस्कान, प्रिया एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्रा पूजा 13 नवम्बर से आश्रम शालाओं से लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम बनाकर लड़कियों की तलाश करने के साथ ही आस-पास के थानों के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ एवं दूसरे राज्यों की पुलिस को भी जानकारी दी गई। परिणाम स्वरूप आज आश्रम शालाओं से लापता चारों छात्राएं ज्योति, मुस्कान, प्रिया एवं पूजा तमिलनाडू चेन्नई के जिला करूर से बरामद कर ली गई हैं। इसकी पुष्टि नारायणपुर एसडीओपी लोकेश बंसल ने करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगा।  गौरतलब है कि इन छात्राओं के लापता होने के बाद भी कोई पता नही चलने पर आश्रम अधीक्षिका ने इसकी सूचना परिजनों देने में कोई रुचि नही दिखाई। छात्रा पूजा, प्रिया की मां रमिला ने बताया की उनकी दोनो बेटियां अच्छे से पढ़ाई करने की अधीक्षिका ने खुद बताई थी, तो मैं बहुत खुश थी की मेरी बच्ची में सुधार हो गया है। उनको महिला बाल विकास विभाग द्वारा आश्रम शाला में भर्ती कराया गया था । मुस्कान की मां मेरे घर मुस्कान आई है क्या पूछने आई तो पता चला की मेरी पूजा और प्रिया भी रविवार से गायब है। आश्रम अधीक्षिका ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे बुधवार को ओरछा थाना में जाकर बच्चो के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले के मिडिया में आने से पुलिस महकमें मचे हड़कंप के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम बनाकर लड़कियों की तलाश में जुटी थी, जिसमें उन्हे आज सफलता मिली है। संजय चंदेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अनुसार पूजा और प्रिया दोनो छात्राओं को बाल सुधार गृह से आश्रम शाला में भर्ती कराया गया था, दोनो छात्रा 04 बार आश्रम से भाग गई थी। जिन्हे खोजबीन करके लाया गया था, दोनो छात्रा आदतन है। उनके साथ दो और छात्रा चली गई। वहीं आश्रम अधीक्षिका को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours