व्यक्तिगत झगड़ा को सांप्रदायिक रूप देने के प्रयास के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया निंदा प्रस्ताव

Estimated read time 0 min read

थानेश्वर पाटिला और अर्जुन तिवारी बैठक में रहे उपस्थित
कवर्धा।जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कबीरधाम जिला के प्रभारी श्री थानेश्वर पाटिला एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी की उपस्थिति में हुई।

सर्वप्रथम भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र पर माल्यार्पण उपरांत बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक में मुख्य रूप से धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने 20 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक आपसी विवाद को सांप्रदायिक रूप देकर दंगा कराने के प्रयास तथा कांग्रेस कार्यालय में शांतिपूर्ण रूप से बैठे कार्यकर्ताओं के ऊपर आघात करने के प्रयास के लिए भाजपा के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव रखा।
बैठक को अर्जुन तिवारी थानेश्वर पाटीला, नीलू चंद्रवंशी, राजेंद्र द्विवेदी, रामचरण पटेल, विकास केसरी ने संबोधित किया।बैठक का संचालन ईश्वर शरण वैष्णव ने किया एवं राजेंद्र मारकंडे के आभार व्यक्त के साथ ही बैठक के समापन की घोषणा हुई।

बैठक कार्यक्रम में सुझाव शिकायत मुद्दे पर निम्नलिखित लोगों ने अपनी बात रखी जिसमें कृष्ण कुमार नामदेव, शिवेंद्र चंद्राकर, बेनी प्रसाद शर्मा, सुखदेव चंद्रवंशी, रघुनाथ चंद्रवंशी, सूरज वर्मा ,सूरज यादव विनोद चंद्रवंशी, मणिकांत त्रिपाठी, हीरामणि ग्वाला, पितांबर वर्मा ,शेष बेस,राम खिलावन साहू ,भरत साहू है।

कवर्धा प्रभारी थानेश्वर पाटीला ने कार्यकर्ताओं की शिकायत को सुनकर जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी
को निर्देशित किया कि जो निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के हैं को कांग्रेस की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहें।साथ ही कहा कि जो कोई भी जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं होता, उनको जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानेश्वर पाटिल, अर्जुन तिवारी, नीलू चंद्रवंशी, ईश्वर शरण वैष्णव, भगवान सिंह पटेल ,रामचरण पटेल ,शेष नारायण बेस ,पितांबर वर्मा ,राजेंद्र द्विवेदी ,गोपाल चंद्रवंशी टीकम शर्मा नेतराम जंघेल ,डॉ कृष्णा साहू ,चौवा राम साहू ,राजेंद्र मारकंडे, लक्ष्मण चंद्रवंशी, हीरामणि ग्वाला, विनोद चंद्रवंशी ,सुखदेव चंद्रवंशी, जनक नाथ ,मणिकांत त्रिपाठी ,सूरज यादव गोरेलाल चंद्रवंशी अमित वर्मा ,कृष्णा चंद्राकर, हरिओम साहू ,जलेश्वर यादव ,पवन शर्मा राम खिलावन साहू ,भूपेंद्र राजपूत, प्रशांत शर्मा, ललित चंद्रवंशी ,रघुनाथ चंद्रवंशी कैलाश चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार नामदेव, विकास केसरी प्रशांत परिहार, पालन सिंह बैस ,कन्नू आमदे, रविशंकर सिंह ठाकुर, संतोष साहू, अमित वर्मा ,रामेश्वर पटेल, प्रेम पटेल ,भारत साहू, पवन शर्मा, लेखा राजपूत ,सत्येंद्र वर्मा, भोलाराम चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी ,सूरज वर्मा, गिरधर चंद्राकर ,लोमस चंद्राकर कैलाश चंद्रवंशी वीरेंद्र यादव ,राजेश मानिकपुरी ,परसराम राजपूत, अंशु साहू, ओंकार साहू ,सौखी साहू ,शरद बांगली, गणेश यादव, अनिल पटेल ,गौतम साहू ,लखन साहू ,रघुराई कुमार चंद्राकर, अंजोरी यादव ,बलदाऊ साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours