राजधानी में ख्रीष्ट राजा के पर्व पर निकला जुलूस

Estimated read time 0 min read

रायपुर। राजधानी में बड़े दिन के पूर्व ख्रीष्ट राजा के पर्व पर सेंट जोसफ महागिरजाघर कैथोलिक समुदाय द्वारा जुलूस निकाला गया। यह पेंशनबाड़ा होलीक्रास स्कूल से बैरनबाजार चर्च तक पवित्र सेक्रमोंट लाया गया। इसे साल का अंतिम दिन माना जाता है। तत्पश्चात चर्च में मिस्सा बलिदान हुआ। मुख्य पल्ली फादर जोस फिलिप ने अगुवाई की। फादर संजय मरांडी व फादर मणि तथा कलीसिया के सदस्य भी शामिल हुए। अगले 27 नवंबर को आगमन का पहला रविवार होगा। इसके साथ ही समूचे विश्व में क्रिसमस महोत्सव की शुरूआत होगी। भनपुरी, कापा, टाटीबंध, अमलीडीह व गुढ़ियारी चर्चों में भी ख्रीष्ट राजा का पर्व मनाया गया। 27 नवंबर को सेंट जोसफ कैथेड्रल में केरोल सिंगिंग व डांस कंपीटिशन होगा। इसके बाद यह प्रचियोगिताएं चर्च, डीनरी, डायसिस से लेकर नेशनल स्तर तक होंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours