परिवारिक तनाव से पुलिस जवान ने खुद को गोली मार दे दी अपनी जान व दुसरे घटना में केशकाल घाटी में मोटर सायकल दुर्घटना से जवान की मृत्यु

Estimated read time 1 min read

केशकाल – पुलिस थाना धनोरा के एक सहायक आरक्षक अपने परिवारिक तनाव से तंग आकर अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है I पुलिस थाना सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार दिनांक 13/11/2022 को दिन रविवार की रात लगभग 10 बजे अपने क्वार्टर में ही जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दिया है, बताया जाता है की मृतक जवान अपने माता-पिता व परिवार का ईकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि धनोरा में पदस्थ साजेन्द्र ठाकुर, पिता मनीराम ठाकुर मूलत: कोंडागांव जिला के बम्हनी गांव का रहने वाला था | जो पूर्व में पुलिस विभाग में एस.पी.ओ. के तौर पर सेवा देने के बाद उसे सहायक आरक्षक के पद पर नियुक्ति दे दिया गया था । जिन्होंने बीती रात को अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दिया I बताया जाता है की मृतक जवान अपने परिवारिक तनाव के कारण से आत्महत्या करने का जानकारी पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुआ हैI बताया जाता है की पुलिस जवान ने अपनी जान क्यों दे दिया इसको लेकर लोग अपने अपने मति अनुसार अचकल लगा रहे हैं | धनोरा पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम करके शव का पंचनामा उपरांत डॉक्टरी परिक्षण के बाद शव को परिजनों को सौपा गया है, आत्महत्या के पीछे परिवारिक तनाव होने के कारण आत्महत्या करने का चर्चा जोरो पर हैI

दूसरी घटना में पुलिस थाना फरसगांव में सहायक आरक्षक पद में पदस्थ एवं पुलिस थाना धनोरा के ग्राम आचला पारा निवासी आरक्षक राम कुमार नेताम पिता संतुराम नेताम उम्र 24 वर्ष घटना दिनांक 14/11/2022 को शाम के 7:30 बजे अपने नया पल्सर मोटर सायकल से सवार होकर कांकेर से वापस केशकाल आते वक्त केशकाल घाटी मोड़ नंबर 04 पर अज्ञात वाहन से ठोकर मारने पर दर्दनाक मृत्यु हुआ है, जिसका शव पंचनामा उपरांत दिनांक 15/11/2022 को पोस्टमाडम के बाद शव को परिजनों को सौपा गया है पुलिस थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 304(a) के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम करते हुए जाँच विवेचना में लिया गया है I समाचार लिखे जाने तक ठोकर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन एवं चालक का अता-पता नही है I

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours