धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र में नकली नोट मामले में थाना इरागांव में अज्ञात नकली नोट कांड गिरोह के ऊपर एफआईआर दर्ज जाँच में जुटी पुलिस – भूपत सिंह धनेश्री एसडीओपी

Estimated read time 1 min read

 

केशकाल – जिला कोण्डागांव अन्तर्गत ब्लॉक केशकाल के पुलिस थाना धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र के छोटी वनांचल गांव में दीपावली त्यौहार के उपरान्त ग्रामीण क्षेत्र के छोटे मोटे व्यापार करने वाले गरीब ग्रामीणों के पास नकली नोट के अज्ञात गिरोह द्वारा गांव गांव में खपाने में कामयाबी मिलने के बाद जिसकी जानकारी कुछ मिडिया कर्मियों को मिलने के उपरान्त मिडिया कर्मचारियों द्वारा इस गम्भीर मामले को अपने न्यूज के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक प्रेषित करते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच कर परदे के पीछे छुपे हुए अज्ञात नकली नोट गिरोह को पकड़ने के साथ बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल क्षेत्र में संचालित हाट बजारों में पुलिस के टीम बनाकर बजार हाटो में निष्पक्ष जाँच करने का भी मांग किया गया था। समाचारों में प्रकाशित इस गम्भीर मामले को पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा गम्भीरता पूर्वक लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को जाँच कार्यवाही करने का निर्देश दिये जाने की जानकारी भूपत सिंह धनेश्री एसडीओपी केशकाल द्वारा प्राप्त हुआ है। इस संबंध में गांव के ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस गरीब के पास दीपावली त्यौहार समय धोखे से नकली नोट 500 एवं 100 के नोट प्राप्त हुआ है। मिडिया में समाचार आने के बाद सबसे पहले पुलिस थाना ईरागांव में ग्राम पंचायत बिन्झे के सरपंच एवं कोटवार के माध्यम से लिखित शिकायत थाना प्रभारी ईरागांव को दिनांक 05/11/2022 को प्रेषित किया गया है। जिसके तहत थाना प्रभारी ईरागांव द्वारा दिनांक 06/11/2022 को ग्राम पंचायत बिन्झे में पहुँचकर गांव के सरपंच एवं कोटवार से नकली नोट मामले पर जानकारी लेकर थाना प्रभारी वापस ईरागांव पहुँचकर पुलिस थाना इर्रागांव में अज्ञात नकली नोट गिरोह के उपर धनोरा थाना की शिकायत के तहत एफ आई आर दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले पर गंभीरता से जांच में जुटने की जानकारी भूपत सिंह धनेश्वरी एसडीओपी केशकाल ने दी जानकारी दी। इसी प्रकार दिनांक 06/11/2022 को धनोरा के निवासी छोटा व्यापार करने वाला संतोष कुमार उइके के पास त्यौहार समय अपने व्यापार से प्राप्त नोटो में से 100 की नोट नकली निकलने के साथ जिसकी शिकायत संतोष उइके के द्वारा थाना प्रभारी धनोरा के नाम नोट के साथ पहुँचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया है, यह मामले को भी इर्रागांव थाना को स्थान्तरित किया है अब दोनो पुलिस थानों में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जाँच विवेचना प्रांरभ किये जाने का जानकारी एसडीओपी केसकाल ने हमारे मीडिया को दी है

मामले की समाचार मिडिया में आने के उपरान्त पुलिस विभाग में मामले में गले का फांस बना है। अब पुलिस के सामने नकली नोट काण्ड में परदे के पीछे छुपे अज्ञात गिरोह को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सलाखों के पीछे पहुँचाना है। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकली नोट कांड वा बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा धनोरा के प्रबंधक द्वारा बैंक ग्राहकों व खातेदारों के साथ अभद्र व्यवहार की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बैंक के कोई अधिकारी द्वारा दिनांक 09/11/2022 को जांच के लिए धनोरा पहुंचने का जानकारी विश्वस्त सूत्रों से मिला है नकली नोट कांड को लेकर आमजनों में तरह तरह की चर्चाओ का बाज़ार गर्म है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours