संजय सिंह को कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, सांसद बोले- मोदी जी जितना चाहें करें अत्याचार.. चुनाव हारेंगे

Estimated read time 1 min read

Today36garh

 आप नेता संजय सिंह की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

आप नेता संजय सिंह की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर प्रहार तेज कर दिया है।

एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने गिरफ्तारी के खिलाफ संग्राम छेड़ दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी सड़कों पर उतरकर आप के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। दोनों ही दलों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। संजय सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं। संजय सिंह को बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली यूनिट के नेता राजघाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं। एक तरफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ आप के नेता भाजपा पर बदले की राजनीति के आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का आरोप है। ईडी और सीबीआई का दावा है कि दिल्ली में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में उनसे रिश्वत ली गई।
*


“संजय सिंंह ने कहा कि उन्हें रिमांड पर भेजे जाने से दिक्कत नहीं है। कोर्ट से निकलने के बाद संजय सिंह ने कहा- मोदी जी जितना चाहें अत्याचार करें। “


*
कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ED की कस्टडी में भेजा
राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, कोर्ट ने 10 से कम से कम सात दिन की रिमांड की मांग की थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours