नया वर्ष 2023 की आगमन पर गुडरीपारा हलिया में एक दिवसीय प्रो कबडडी महोत्सव का आयोजन 30 DEC 2022

Estimated read time 1 min read

पहली बार आदिवासी युवा वर्गों द्वारा समाज के यूवाओ के सहयोग से आयोजन दिनांक 01/01/2023 रेला-पाटा कार्यक्रम का तैयारिया जोरो पर

केशकाल :-  केशकाल विधानसभा  क्षेत्र केशकाल अंतर्गत ग्राम  पंचायत गुडरीपारा (हलिया) मे  प्रति वर्ष  भांति नया साल को धुमधाम से मनाया जाता है,  और नया साल के उपलक्ष्य मे प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी वर्ष 2023 पर  रात्रिकालीन एक दिवसीय प्रो कबडडी का आयोजन किया जायेगा  प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से  ग्राम हलिया मे नया साल 2023 के उपलक्ष्य मे दिनांक 30/12/2022 दिन शुक्रवार शाम 6 बजे से एक दिवसीय रात्रिकालीन प्रो कबडडी का आयोजन रखा गया है साथ ही दिनांक 01/01/2023 दिन रविवार सुबह 10  बजे से आदिवासियों का पारंपरिक गोंडी रेला (पाटा) का प्रतियोगिता भी रखा गया है। गांव मे ग्रामीणों द्वारा नया साल और कबडडी प्रतियोगिता के लिए लगभग 1 सप्ताह पहले से गांव की  साफ-सफाई किया  जा रहा है

जिसमें जय बुढ़ादेव आदिवासी समाज के युवाओ द्वारा ग्राम हलिया की ओर से कबडडी के आयोजनकर्ताओ द्वारा हालिया में खेल विजेता खिलाडीयों को  प्रथम पुरुस्कार के रूप में 15051/- रूपये व  द्वतीय विजेता  टीम को 7051 रूपये  का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जिसमे आप सब आमंत्रित हैं। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिएऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आयोजनकर्ता अध्यक्ष  छबिलाल नेताम मो 7489373052 एवं  उपाध्यक्ष बजरंगी मरकाम  मों- 8959265025  कृपाया कबाड़ी प्रतियोगिता के लिए आयोजनकर्ता छबिलाल नेताम एवं बजरंगी मरकाम से उनके मो नंबर पर संपर्क करे  आयोजनकर्ताओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम दिनांक  01/01/2023 को ग्राम हालिया में आदिवासी संस्कृति के अनुसार नया साल के उपलक्ष्य समाज के पारम्परिक गोंडी रेला पाटा  की प्रतियोगिता रखा गया है, उपरोक्त जानकारी आयोजनकर्ता अध्यक्ष छाबिलाल नेताम एवं बजरंगी मरकाम ने मीडिया को दी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours