*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने आगामी भानुप्रतापपुर उपचुनाव के सबंध पर भाजपा पदाधिकारिओं  एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।*

Estimated read time 0 min read
भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में आगामी उपचुनाव के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धारमलाल कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने चारामा में भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों  एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर श्री कौशिक ने उपस्थित पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से मौजूदा राजनितिक हालातों की जानकारी ली एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी भानुप्रतापुर के उपचुनाव की रणनिति तय की तथा इस उपचुनाव के तहत सभी शक्ति केन्द्रो के समस्त बूथों पर विजय प्राप्त करने हेतु रणनीति तैयार करने आगामी सभी शक्ति केंद्र की बैठक की तिथि तय की गयी। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री ब्रम्हानंद नेताम जी को प्रचंड मतो से विजय बनायेंगे। श्री धरमलाल  कौशिक ने भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार की विफलताओं एवं कुनीतियों को बताया और कहा कि प्रदेश को कर्ज पर डुबोने वाली भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को तब्दील कर दिया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को केवल लूटने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में केवल जंगल राज कायम है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours