राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पेंटिंग, प्रदर्शनीय प्रतियोगिता का आयोजन

Estimated read time 1 min read

कवर्धा, 11 नवम्बर 2022। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान आयोजित किए जा रहे है। नालसा के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर के मध्य प्रत्येक जिलों में आयोजित किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में अध्यक्ष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव के मार्गदर्शन में 09 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कानूनी सम्बंधी पेंटिंग प्रदर्शनीय का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनीय कार्यक्रम में श्रीमती नीता यादव जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम एवं श्रीमती हिमांशु जैन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी.) पाक्सो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काट कर किया गया साथ ही माननीय न्यायधीशगणों द्वारा छात्र-छात्रों द्वारा बनाए गए कानूनी संबंधी पेंटिंग, प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रों को विधिक सम्बंधी जानकारी प्रदान की गयी। इसी प्रकार श्री अमित प्रताप चंद्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रों को राष्ट्रीय विधिक सेवा के महत्व के बारे में बताया। पाक्सो एक्ट से सम्बंधित समस्त विस्तृत जानकारी, मोटरयान एवं अन्य विधिक जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गयी। प्रदर्शनीय का आयोजन आउटरीच अभियान के तहत माननीय नालसा की गाईड लाईन के अनुसार किया गया था। ज्ञातव्य हो कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 9 नवम्बर 1995 को लागू हुआ था। तब से हर वर्ष इस दिन राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता, स्कूल के अन्य शिक्षकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ एवं पी.एल.व्ही. गण योगेन्द्र गहरवार, हेमंत चन्द्रवंशी, प्रभा गहरवार, तरूण सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours