CG BREAKING : प्रमुख सचिव श्री पिंगुवा तथा विशेष सचिव महादेव कावरे के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

Estimated read time 1 min read

Today36garh

रायपुर :राज्य में नई सरकार बनने के बाद यहां प्रशासन में भी काफी कुछ नया दिखने की संभावना है और इसका सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों की आज पदोन्नति की गई है। इनमें से चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव वेतनमान पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति किए गए अधिकारियों में से तीन अधिकारी अभी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं।

पदोन्नत किए गए अधिकारियों में से मनोज कुमार पिंगुवा,अभी प्रमुख सचिन वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग, आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली तथा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवा में है। उन्होंने आई ए एस अधिकारी के तौर पर 20 वर्ष से अधिक की सेवाएं दी हैं जिसके बाद उनके पदोन्नति की छानबीन समिति समिति ने अनुशंसा की है।

वहीं आईएएस अधिकारी श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती निधि छिब्बर,श्री विकासशील अभी छत्तीसगढ़ की जगह केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं। इन अधिकारियों की भी मुख्य सचिव के वेतनमान पर पदोन्नति की गई है। इसके साथ राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की प्री मैट्रिक लेवल 14 में पदोन्नति की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours