धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष पद प्रस्ताव का मै स्वागत करता हूँ – रमेश बेलसारिया

Estimated read time 1 min read

कांगेस पार्टी संगठन को सशक्त बनाना मेरा प्रथम कर्तव्य है।
धनोरा/केशकाल – छ.ग. राज्य भर में गत् दिन कांग्रेस पार्टी संगठन को सशक्त एवं मजबूज बनाने के उदेश्य से राज्य की पार्टी संगठन प्रमुखों द्वारा राय मशवरा करके सबसे पहले ब्लॉक स्तर में अध्यक्ष पद हेतु क्षेत्र के पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक कर सर्वसंमति से अध्यक्ष पद का नाम का प्रस्ताव पारित करते हुए नाम सूची जिला पार्टी संगठन के ओर से प्रदेश संगठन प्रमुखों को प्रस्तावित सूची भेजा गया था। किन्तु प्रदेश संगठन द्वारा ब्लॉक स्तर में बनाया गया प्रस्तावित सूची को अभी तक पूर्ण रूप से अस्तित्व में नहीं आने के चलते ब्लॉक अध्यक्षों का नया नाम का सहमति अधर्म में पड़े जाने का जानकारी पार्टी सूत्रों से प्राप्त हो रहा है।
ब्लॉक अध्यक्षों का प्रस्तावित सूची का प्रदेश संगठन में फाईनल नहीं होने के बाद इसी वर्ष 2022 को जिला एवं प्रदेश युवा संगठनों में आनलाईन के माध्यम से जिला एवं प्रदेश स्तर के पदधिकारियों का निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किया गया है। जिसमें युवा संगठन में पार्टी में रहकर पिछले कई वर्षो से कार्य करने वाले युवा वर्गो को संगठन में अच्छा खासा जिम्मेदारी मिले है। इस क्रम में वर्तमान विकासखण्ड केशकाल अन्तर्गत पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उदेश्य से ब्लॉक धनोरा को पिछले वर्षो से नया ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के लिए धनोरा वन विभाग विश्रामगृह में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक महत्वपूर्ण बैठक जुलाई 2022 को होने के साथ उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा युवा नेता रमेश बेलसरिया ग्राम बेलगांव धनोरा का नाम अध्यक्ष के लिए चुनने के साथ इनका नाम प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के माध्यम से प्रदेश संगठन प्रमुखों को भेजा गया है। इस संबंध में धनोरा ब्लॉक के नया प्रस्तावित अध्यक्ष रमेश बेलसरिया पिता श्री दयाल सिंह बेलसरिया उम्र 47 वर्ष वर्ष ने अपने उपलब्धियों को मिडिया को बताते हुए कहा है। कि पिछले करीब 17 वर्षो से कांग्रेस पार्टी में जुड़कर पार्टी द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ गत् पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत करमरी विकासखण्ड केशकाल जिला कोण्डागांव छ.ग. से मेरे श्रीमति मिश्रीबाई बेलसरिया हमारे गांव के सम्मानीय मतदाता भाई बहनों के सहयोग एवं बहुमूल्य वोट से गांव के सरपंच बनाकर मुख्या बनाया गया है। उसके लिए मेरे गांव के सभी भाई बहनों को मै धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। इस वर्ष जुलाई माह में वन विश्रामगृह धनोरा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बैठक कर उपस्थित सभी लोगों के सहमाति से मुझे ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा का नाम का प्रस्ताव पार्टी के जिला संगठन की ओर से प्रदेश संगठन की ओर भेजे जाने की जानकारी दी। रमेश बेलसरिया ने मिडिया को जानकारी देते बताया कि पार्टी संगठन द्वारा अध्यक्ष पद की जिम्मदारी मुझे मिलने पर अपने कार्यो को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ वरिष्ठ जनों के निर्देश का पालन करते हुए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन के विस्तार करने की जानकारी दी।
संलग्न फोटो – रमेश बेलसरिया ग्राम बेलगांव धनोरा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours