भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नन्द कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बनाए गए औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष..

Estimated read time 1 min read

Today 36 garh

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours