CG; विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल : बृजमोहन,ओपी चौधरी समेत कुल 9 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ,राजभवन में तैयारी शुरू…

Estimated read time 1 min read

Today36garh

रायपुर :छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानि शुक्रवार को होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। कल 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11:45 बजे दरबार हॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। कल 9 मंत्री शपथ लेगे।  

पुलिस और जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को राजभवन में होने वाले मंत्रिमंडल शपथ के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा नें कांग्रेस को शिकस्त देकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने राज्य की 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब राज्य में आदिवासी नेता विष्णु देव साय ने 13 दिसंबर बुधवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली। इस समारोह में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।इसके पाद सबकी नजरें विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल पर लगी है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी? इस सवाल का बीते रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब दिया। विष्णु देव साय ने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभवी और युवा चेहरों को जगह मिलेगी। जल्द सभी के नाम क्लियर कर दिए जाएंगे। हालांकि माना जा रहा है कि बीजेपी ने जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में चल रहे नामों पर चौंकाते हुए फैसला लिया, वैसा ही कुछ मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकता है।

जिन 9 विधायकों को शपथ दिलाया जाएगा उनके नाम इस प्रकार हैं।

 1. बृजमोहन अग्रवाल

 2. रामविचार नेताम

 3. दयालदास बघेल 

 4. केदार कश्यप

 5. लखन लाल देवांगन

 6. श्याम बिहारी जायसवाल

 7. ओपी चौधरी 

 8. लक्ष्मी राजवाड़े 

 9. टंक राम वर्मा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours