रायपुर/बस्तर:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ की खबर है। दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाक़े में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में 30 माओवादियों के मारे जाने की सूचना है।
शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहे। उनके बस्तर दौरे के बीच ही मुठभेड़ की खबर आई। देर शाम तक इसमें बहुत बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई। पहले यह जानकारी आई कि करीब 12 माओवादी मारे गए हैं। साथ ही मुठभेड़ जारी रहने की सूचना आती रही।
देर शाम तक मारे गए माओवादियों की संख्या 30 तक पहुँच गई। पहले बताया गया कि 24 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं। इसके बाद अपडेट आई कि बरामद शव की संख्या बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में हथियारों के भी बरामद होने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी रहने की खबर है। संभव है और बढ़ सकती है मारे गए नक्सलियों की संख्या।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को दोपहर से ही भीषण मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में से कुछ के बड़े कैडर के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी चल रही है।
एसपी गौरव राय ने की पुष्टि :
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नारायणपुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा- नारायणपुर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। पूरी खबर फोर्स के ऑपरेशन के बाद लौटने पर शनिवार को दी जा सकती है।
+ There are no comments
Add yours