Today36garh
टोक्यो ओलिंपिक-2021 : गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत चार दशक से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया था. उसी जीत से प्ररेणा होते हुए आज शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ उतरेगी और अपना पहला ओलिंपिक पदक जीत इतिहास रचना चाहेगी.
आज सुबह-सुबह यह अच्छी खबर भारत को मिल सकती है. वहीं कुश्ती में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक बजरंग पूनिया अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. आज सभी की नजरें महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक पर भी होंगी. शुरुआती दो दिन में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.
भारत ने अभी टोक्यो ओलिंपिक में पांच पदक अपने नाम कर लिए हैं और आज उसके पास लंदन ओलिंपिक-2012 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने का मौका है. हॉकी, कुश्ती और गोल्फ के अलावा आज भारत एथलेटिक्स में अभी अपनी किस्मत आजमाएगा.