-
बिग ब्रेकिंग :
सिंहदेव Vs CM:करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा
*लेकिन टी एस बाबा की नाराजगी और शिकन अभी भी माथे पर…
Today36garh
Updated News
27July2021
रायपुर 27 जुलाई 2021
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वस्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के बीच लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात और चर्चा के बाद भी बात कुछ बनती नज़र नहीं आ रही है।मुलाकात के बाद निकले सिंह देव के माथे की शिकन और हाव -भाव असंतुष्टि के ही थे। - मुख्यमंन्त्री श्री बघेल के साथ करीब 100 मिनट की लंबी चर्चा के बाद भी टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म नहीं हुई प्रतीत होती है। करीब 1घंटे 45 मिनट तक चली बैठक के बाद सिंहदेव जब बाहर निकले, तो उनके चेहरे के हावभाव उनकी नाराजगी को बताने के लिए काफी थे।
बैठक के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए विवाद सुलझने के सवाल पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि ..यह तो वक्त बताएगा..
और चर्चा क्या हुई उस भी उन्होंने कहा कि –यह भी सीएम बताएंगे..
इसके बाद एक और सवाल किया गया कि क्या वे सदन में वापस जाएंगे,,इस पर उन्होंने कहा कि- मैंने जो कहा है मैं ऊसपर अभी भी कायम हूँ,,
परिणाम:
इस तरह इस बातचीत का कोई विशेष परिणाम निकलता नज़र नही आ रहा है,,अभी इस मामले में और भी की नए मोड़ और वाद -विवाद की संभावना नज़र आ रही है।