राजनांदगांव : 15 साल तक सत्ता में रही भाजपा के पदाधिकारी अब सत्ता जाने के बाद आपस में ही खींचतान करने में लगे हुए हैं। कल जारी हुई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सूची में कुछ नाम ऐसे थे, जिनका खुलकर विरोध किया जा रहा है और कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया है और उन्हें फिर से पद दे दिया गया है। इसी का विरोध आज भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल जारी हुई महिला मोर्चा की सूची में कुछ नामों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आज 20 से 25 महिला कार्यकर्ता जिसमे प्रमुख रूप से सरिता उइके, तेजमाला देशमुख, क्रांति मौर्य, पुष्पलता गन्धर्व, विद्या यादव, पूनम शर्मा, शांति पात्रे, विद्या उपाध्याय, जमुना साहू आदि जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के घर उनसे बात करने गई थी। लेकिन जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बाहर गए हुए थे । उसके बाद महिला कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी के निवास स्थान पर गए और उन्होंने अपनी बात रखी।