देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 38 करोड़ 14 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल 40 लाख 65 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान 31 हजार 443 से अधिक कोविड के नये मामलों की पुष्टि हुई।
संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97 दशमलव दो-आठ प्रतिशत हो गयी है। कल 49 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए। अब तक 3 करोड़ 63 हजार मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख 31 हजार 315 रह गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे दो दशमलव दो-आठ प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर एक दशमलव आठ-एक प्रतिशत है, जो कि लगातार 22वें दिन तीन प्रतिशत से भी कम है।
मंत्रालय ने बताया है कि जांच का दायरा लगातार बढाया जा रहा है। कल 17 लाख 32 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक 43 करोड 40 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।