शिक्षा विभाग के लंबित 21 प्रकरणों का निराकरण

0

उत्तर बस्तर कांकेर 02 नवंबर 2022 :- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षा विभाग में विगत कई वर्षों से लंबित 27 प्रकरणों में से 21 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, शेष 06 पेंशन प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने बताया कि लंबित उक्त 06 प्रकरणों का निराकरण भी अतिशीघ्र कर लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार वरिष्ट कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विकासखण्ड में शिविरों  का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here