रायपुर जन अधिकार रैली में जिले के कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया

Estimated read time 1 min read

बिलासपुर ! रायपुर साईंस कालेज मैदान में भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा राज भवन में विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू कराने बाबत् जन अधिकार रैली में जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल रहे।  जिसमें प्रमुख रूप से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, शहर विजय पाण्डेय मंच पर उपस्थित रहें। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय, बिलासपुर मंडी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, बेलतरा विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, कांग्रेस नेता भुवनेश्वर यादव, जिला पंचायत सदस्य सभापति राजेश्वर भार्गव, राहुल सोनवानी, केसकला कला बोर्ड अध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, सदस्य अरपा विकास प्राधिकरण महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, सभापति नगर निगम शेख नजरूद्दीन, विनोद साहू, शिवबालक कौशिक, जितेन्द्र पाण्डेय, लखन टण्डन, नानक रेलवानी, विनोद दीवाकर, संदीप शुक्ला, आनंद जायसवाल, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश सहित बिलासपुर जिले से हजारों की संख्या में सहकारी समितियों के पदाधिकारी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह-प्रभारी चंदन यादव, वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू, टी.एस.सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा, अमरजीत सिंह भगत, शिव डहरिया, फूलोदेवी नेताम, शिशुपाल सुरी, संतकुमार नेताम ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सांसद दीपक बैज ने किया, आभार प्रदर्शन खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने किया। बिलासपुर के सभी विधानसभा एवं सहकारिता क्षेत्र से हजारों किसान भी इस रैली में शामिल होने हेतु रायपुर पहुंचे थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours