स्वामी विवेकानंद जंयती पर बटराली में विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का महेन्द्र नेताम ने कि शुभारम

Estimated read time 1 min read

जनपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम एवं विशिष्ट अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा की जोशिला स्वागत की

केशकाल – छ.ग. शासन द्वारा खेल को महत्व देते हुए सम्पूर्ण प्रदेश भर में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में स्वामी विवेकानंद जंयती पर दिनांक 23/11/2022 को दिन बुधवार समय 9 बजे स्थान शा.उ.मा.वि. मैदान ग्राम पंचायत बटराली वि.ख. केशकाल जिला कोण्डागांव में विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2022-23 का आयोजन का मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल के अलावा विशिष्ट अतिथिगणों के आगमान पर आयेाजन समिति द्वारा जोशिला स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रकाश साहू खण्ड स्त्रोत समन्वयक केशकाल एवं लोकेश गायकवाड़ द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति महेशवरी हिड़को सरंपच ग्राम पंचायत बटराली के अलावा रामेश्वर महापात्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशकाल व प्रफुल कैमरो खण्ड शिक्षा अधिकारी व विशिष्ट अतिथिगणों में रौशन जमी़र खान अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल व बिहारी लाल शोरी उपाध्यक्ष तथा राजेश नेताम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशकाल, रोहित नाग, सतिश नाग के अलावा अन्य जनपद सदस्यगणों की गरीमामय उपस्थिति में सर्व प्रथम कार्यक्रम के शुरूवात के पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम में माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित करते हुए स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा प्रभात गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूवात किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों का आयोजन समिति द्वारा जोशिला स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जंयती का उल्लेख करते हुए शासन द्वारा संचालित युवा महोत्सव को सभी मिलकर सफल बनाने को आव्हान किया। कार्यक्रम मंच में स्कूल के नन्हे बालको द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत के साथ सुवा नाचा प्रस्तुत कर दर्शकों को मनमोहक कर दिया कार्यक्रम शांति पूर्वक व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours